हजारीबाग, जून 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि।केरेडारी थाना परिसर में शुक्रवार को देर शाम में पूर्व थाना प्रभारी विवेक कुमार की विदाई एवं नवपदस्थापित थाना प्रभारी वेद प्रकाश सिंह के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व थाना प्रभारी विवेक कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में पूर्व थाना प्रभारी विवेक कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। तथा नवागत थाना प्रभारी वेद प्रकाश सिंह का केरेडारी में हार्दिक स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- बेरमो के निवर्तमान एसडीओ को विदाई व नए का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...