हजारीबाग, अप्रैल 14 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जयंती पर डॉ आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके बताए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.