हजारीबाग, जनवरी 2 -- केरेडारी। प्रतिनिधि नवनियुक्त अंचल निरीक्षक के रूप सुमित कुमार सिंह ने योगदान दिया है। इन्हें सीओ रामरतन वर्णवाल ने योगदान कराते हुए फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वही अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचित कराया। सीओ ने कहा कि लंबे समय से अंचल निरीक्षक नही रहने पर कार्यभार हम संभाल रहे थे। अब स्थायी अंचल निरीक्षक होने से कार्य प्रभावित नही होगा।इस मौके पर अंचल बडा़ बाबू सुनील कुमार,कर्मी चंदन कुमार,रोहित कुमार,शशिकांत तिवारी, राहुल कुमार आदि कई लोग उपस्थित थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...