हजारीबाग, मई 15 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड सभागार में शुक्रवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न पंचायतों से किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी ने की जबकि संचालन जनसेवक रवि राजा ने किया।कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) किशोर कुमार ने केसीसी की आवश्यकता और महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों का आवेदन बैंकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने त्रुटिरहित आवेदन भरने पर जोर दिया, ताकि स्वीकृति में परेशानी न हो।प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी एवं उप प्रमुख अमेरिका महतो ने बैंकों से किसानों के खातों में जल्द राशि उपलब्ध कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- केसीसी बनवाने के लिए ब्लॉ...