हजारीबाग, मई 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी थाना में शनिवार को नव नियुक्त थाना प्रभारी के रूप में राणा भानु प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी विवेक कुमार ने औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान पुअनि टिंकू कुमार एवं अनूप कुमार ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गिद्दी में नए थाना प्रभारी ने योगदान दिया यह भी पढ़ें- निस्तारण की समस्याग्रस्त व्यक्ति को दी जाए जानक...