हजारीबाग, अप्रैल 1 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत जोरदाग गांव के निकट सड़क पर बुधवार को 16 चक्का हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की सड़क पर दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील सोनी उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी चट्टी बरियातू, पिता स्व. मोती साव के रूप में की गई है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। बताया जाता है कि सुनील सोनी जोरदाग रोड स्थित अपने निर्माणाधीन घर से काम करवाकर बाइक से अपने घर चट्टीबरियातु लौट रहे थे। इसी दौरान एनटीपीसी के केडी कोल माइंस से ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकास कंपनी की हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि हाईवा का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.