हजारीबाग, जुलाई 10 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। जल ,जंगल, जमीन शिक्षा और भूमि अधिकार की रक्षा के लिए सामाजिक न्याय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को केरेडारी अंचल परिसर में एकदिवसीय प्रदर्शन किया गया। इस आयोजित धरना-प्रदर्शन में हेंदेगीर, लोहरसा, बड़की मेड़ी, छोटकी मेडी, कोले, बुचाडीह, बुंडू, खपिया, बटुका, हफुआ, बराडीह, बन्हे, कारों, करमटांड़, मंडर सहित दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता समिति के संरक्षक दर्शन गंझू ने की। जबकि संचालन श्रीकुमार ने किया गया। इस धरना में समिति के संयोजक विकास कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार है, न कि सरकार की कृपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेंदेगीर हाई स्कूल परिसर में संचालित पुलिस कैंप के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभा...