हजारीबाग, अप्रैल 11 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी पंचायत भवन में शनिवार को स्वाभिमान की रक्षा को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, केरेडारी द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि लगभग 10 हजार आंदोलनकारी अपने स्वाभिमान और भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने सरकार से 11 मार्च 2026 के वादों के अनुसार सम्मान पेंशन और 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जल्द लागू करने की मांग की।वहीं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने आंदोलनकारियों से अपनी आवाज खुद बनने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि अब संघर्ष को और मजबूत करने का ...