घाटशिला, मार्च 30 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरूकोचा के बजरंगबली मंदिर परिसर से बजरंगबली अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान में रविवार की शाम को धूमधाम के साथ रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला गया। अखाड़ा जुलूस में विधायक समीर कुमार मोहंती और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा शामिल हुए। जुलूस के पूर्व विधायक समीर कुमार मोहंती, राज कुमार मिश्रा, दिनेश सिंह, संजय दास को अंग वस्त्र देकर कमेटी ने सम्मानित किया। इसके बाद मंदिर में बजरंगबली की पूजा अर्चना कर गाजा बाजा के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में परंपरागत हथियारों से लैश सैकड़ों लोग शामिल थे। युवाओं ने परंपरागत हथियारों से आकर्षक करतब दिखाए। कई युवाओं ने मुंह से आग के गोले छोड़े। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल उपस्थित रहे। जुलूस ने गांव का परिभ्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.