जमशेदपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत केरूआडूंगरी पंचायत में महिलाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। हाल ही में उन्हें अलंकार अवार्ड 2026 से सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल के तहत अब तक लगभग 130 महिलाओं को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं करीब 150 महिलाओं को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें स्मार्टफोन संचालन, ऑनलाइन भुगतान, डि...