केरिया में रथयात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
सिमडेगा, जून 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के केरिया गांव में रथयात्रा महोत्सव की तैयारी को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा बड़ाइक ने की। बैठक में रथयात्रा का आयोजन पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान रथयात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि 17 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की रथयात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों को विशेष दायित्व सौंपे गए। बैठक में मुकुंद सिंह, अजित बड़ाइक, चंद्रभान सिंह, पियरचंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.