सिमडेगा, मई 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के केरेया पंचायत स्थित केरिया गांव में शुक्रवार को पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा ग्राम सभा के अधिकार, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और पेसा कानून पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से हेमंत लुगुन को ग्राम सभा अध्यक्ष, रोयन लुगुन को सहायक सचिव एवं मेबलिन लुगुन को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विभिन्न स्थायी समितियों का गठन भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की ने कहा कि ग्राम सभा गांव के विकास, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और आदिवासी अधिकारों की रक्षा का मजबूत माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से ग्राम सभा में भाग लेने की अपील की। वहीं अधिवक्ता सह पेसा एसएलएमटी एलेक्स...