चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। प्रसिद्ध केरा मंदिर परिसर में सोमवार से चैत्र मेला का आयोजन होगा। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। केरा मंदिर और आसपास के इलाकों में खाने-पीने की सामग्री की दुकानों के अलावा झूले आदि भी लगाए जा रहे हैं। सोमवार की सुबह से ही मां भगवती केरा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ मेलू जलाभिषेक को उमड़ेगी। केरा मेला के साथ-साथ चक्रधरपुर पुरानी बस्ती स्थित पाउड़ी मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जबकि 14 अप्रैल को केरा मंदिर एवं पाउड़ी मंदिर में भोक्ता, आग एवं काटों पर चलकर हठयोग का प्रदर्शन करेंगे। हठयोग देखने के लिए दूर-दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं केरा मेला एवं पाउड़ी मंदिर में 13 एवं 14 अप्रैल को विभिन्न संगठनों द्वारा जल सेवा भी की जाएगी। इसके लिए भी जगह-जगह स्टॉल का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.