चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। ऐतिहासिक मां भगवती केरा मंदिर परिसर में बुधवार को विधायक सुखराम उरांव ने दो योजनाओं का शिलान्यास किया। योजना के तहत केरा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण तथा ब्राह्मणी नदी में सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कार्य होगा। बता दें कि सीढ़ीनुमा घाट 14 लाख 39 हजार तथा 14 लाख 53 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन सह शौचालय का निर्माण कार्य होगा। दोनों योजनाएं विधायक फंड से संचालित की जा रही हैं। योजनाओं के पूरा होने से प्रत्येक वर्ष लगने के वाले ऐतिहासिक केरा मेला में श्रद्धालुओं तथा मेला संचालन समिति के पदाधिकारियों को काफी लाभ होगा। विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। इन योजनाओं से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिला।...