जौनपुर, जनवरी 23 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत तहसील मुख्यालय पर रोडवेज डिपो की स्थापना तथा रोडवेज और सिटी बसों के संचालन की मांग को लेकर प्रशासन को पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई लिखित जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। इससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली ने कहा कि जब जनता की गंभीर समस्याओं पर सत्ता और प्रशासन मौन रहते हैं, तब लोकतंत्र में जनता को स्वयं अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि अब आंदोलन का अगला चरण हस्ताक्षर अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी दल या व्यक्ति का विषय नहीं, बल्कि केराकत के भविष्य, विकास और आम जनजीवन से जुड़ा अहम सवाल है। रोडवेज डिपो और बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.