केराकत कोतवाली से महज 300 मीटर दूर भीषण चोरी
जौनपुर, जून 28 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना, खुलासा न करना और कुछ बड़ी चोरी की घटनाओं में ठोस कार्रवाई न होने का नतीजा है कि हौसला बुलंद चोरों ने शुक्रवार की रात में एक और घर को निशाना बनाया। केराकत कोतवाली से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित इस घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी जाने का आरोप है। पुलिस की स्थानीय टीम और डॉग स्क्वायड, फॉरेसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। स्टेशन रोड निवासी पवन हलवाई अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर नया मकान बनवाए हैं। शनिवार को गृहप्रवेश कार्यक्रम था इसलिए एक दिन पहले सामान पहुंचाकर नए वाले घर में परिवार के साथ गए थे। यह भी पढ़ें- केराकत कोतवाली से महज तीन सौ मीटर दूर हुई चोरी आरोप है कि इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरों में रखी आलमारी और बक्से खंगाल डाले। उसमें से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.