जौनपुर, मार्च 1 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। होली एवं होलिका दहन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए केराकत कोतवाली पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शराबियों, हुड़दंगियों और संभावित विवादों पर कड़ी नजर रखते हुए पूरे क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांवों में स्थापित करीब 136 होलिका दहन स्थलों को चिन्हित कर उनकी गूगल टैगिंग कर दी गई है। प्रत्येक होलिका दहन समिति के 10-10 जिम्मेदार लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस ने दर्ज किए हैं। समितियों के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थान पर ही किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का उपद्रव या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली के मद्देनजर पुलिस ने डीजे एवं स...