जौनपुर, मार्च 17 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। दलित महिला सभासद के साथ कथित अभद्रता और उनके परिजनों की पिटाई के आरोपों से जुड़े मामले में बढ़ते दबाव और विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह का मड़ियाहूं स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं जबकि तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच केराकत सीओ अजीत राजक ने की। जिसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर कस्बा चौकी इंचार्ज गांधारी पांडे, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह तथा कांस्टेबल मिथिलेश राजभर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नालापार वार्ड की सभासद मंजू देवी ने आरोप लगाया था कि चार मार्च को होली के दिन एक विवाद की सूचना पर पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.