जौनपुर, जनवरी 9 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शुक्ला एवं सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा है, जिससे इस पद पर सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। वहीं महामंत्री पद के लिए हीरेंद्र कुमार यादव, राजवंत एवं जय प्रकाश मौर्य ने पर्चा खरीदा है, जिससे इस पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार भारती एवं कृपाशंकर वर्मा मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष यादव ने पर्चा लिया है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्र एवं लक्ष्मण मैदान में हैं, जिससे इस पद पर बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती नजर आ रही है। सह मंत्री पद के लिए संजय कुमार चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.