सिमडेगा, मार्च 8 -- केरसई । केरसई थाना क्षेत्र के चौराटांड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 प्रतिबंधित मवेशी को जब्त किया है। पुलिस ने दो पिकअप, व एक कार भी जब्त किया है। थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 19 प्रतिबंधित मवेशियों को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध धंधे, जुआ, शराब और पशु तस्करी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जब्त किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.