नई दिल्ली, मई 3 -- केरल विधानसभा चुनाव परिणाम आने से महज एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब उनकी बायो में लिखा है कि पॉलितब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)। दरअसल, यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है जब केरला में चुनावी नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। इसलिए इसे लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह किसी बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा है या महज सामान्य बदलाव? बता दें कि विजयन अपने गृह क्षेत्र धर्मदम से लगातार तीसरी बार विधायक बनकर सत्ता में वापसी की ऐतिहासिक कोशिश कर रहे हैं। यह सीट परंपरागत रूप से वामपंथियों का गढ़ रही है, लेकिन 2026 का यह चुनाव केवल स्थानीय जीत-हार से कहीं ज्यादा अहम है। कांग्रेस के नेत...