नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Attack on Shashi Tharoor: केरल में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यह घटना वंडूर की है। इस हमले में उनके निजी सुरक्षा गार्ड (गनमैन) और ड्राइवर घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मलप्पुरम जिले के वंडूर स्थित थिरुवली के पास चेल्लीथोड पुल पर हुई। आपको बता दें कि घटना जहां हुई वहां एक संकरा रास्ता है। पुल के पास भारी जाम की स्थिति थी। शशि थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में दो वाहनों ने सांसद की कार का रास्ता रोका। जब उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर सतीश के.पी. ने जाम क्लियर कराने की कोशिश की तो 5 लोगों के समूह ने उन पर हमला कर दिया।श...