नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केरल में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए कांग्रेस में मंथन जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्षों और पूर्व अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। पार्टी का कहना है कि नाम तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। दस जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वरिष्ठ नेता के.मुरलीधरन ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अगले चौबीस घंटे में कर दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार शाम कर्नाटक से दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके बाद वह पार्टी नेताओं से मिलेंगे। इस बीच, पार्टी ने मुख्यमंत्री का नाम तय करने में देरी और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के घटक दलो...