नई दिल्ली, जनवरी 12 -- केरल में भाजपा का नारा जो कभी नहीं बदला, वह अब बदलेगा--------- - शाह ने संभाली कमान, कहा कई राज्यों में इसी तरह सत्ता में पहुंचे -कमजोर पड़ रहे वामपंथी दलों ने बढ़ाई भाजपा की उम्मीदें ------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा की पहुंच से सबसे दूर रहने वाला दक्षिण भारत का केरल राज्य अब पार्टी की भावी रणनीति का बड़ा केंद्र बन गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव को पार्टी यहां पर बड़ी छलांग लगाने की कोशिश में है जिसकी कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह संभाले हुए हैं। भाजपा ने यहां पर जो कभी नहीं बदला है, वह अब बदलेगा का नारा दिया है। हाल में हुए स्थानीय निकायों के चुनाव में राजधानी तिरुवनंतपुरम की नगर निगम व दो नगर पालिकाओं में जीत के बाद भाजपा यहां पर काफी उत्साहित है। यही वजह है कि अमित शाह ने अपने हाल के केरल दौरे में क...