नई दिल्ली, मई 14 -- केरल की एक अदालत ने गुरुवार को 39 साल के एक व्यक्ति को 2023-24 के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ बार-बार यौन उत्पीड़न करने के मामले में तीन बार उम्रकैद सुनाई। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) एन.सी. प्रेमचंद्रन ने बताया कि करुणागपल्ली फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के जज राजीव वचल ने दोषी को अलग-अलग अपराधों के लिए तीन बार उम्रकैद सुनाई। एसपीपी ने बताया कि अदालत ने दोषी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि यह घटना पहली बार 2023 में हुई थी, जब लड़की 5वीं क्लास में थी। जब बच्ची के व्यवहार में बदलाव आया तो उसकी मां उसे स्कूल काउंसलर के पास ले गईं। यह भी पढ़ें- सरायकेला: नाबालिग से यौन शोषण के दोषी सिद्धार्थ किस्कू को 25 साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना स्कूल काउंसलर के जरिए बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न क...