गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रोजी-रोजगार की तलाश में केरल गए बगोदर प्रखंड के पत्थलडीहा गांव निवासी प्रवासी मजदूर भुवनेश्वर महतो (55 वर्ष), पिता स्व. विश्वनाथ महतो की केरल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक 8 माह पूर्व केरल में एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी में कुक का काम करने गया था। बताया जाता है कि बुधवार को रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह पीड़ित के घर पहुंचे और इस दुखद घड़ी में कंपनी के अधिकारियों से फोन पर बात कर परिजनों को मुआवजा देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...