पलक्कड़, मार्च 29 -- केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य के पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित किया। जब वह रैली स्थल पर पहुंचने वाले थे, उससे कुछ देर पहले वहां रखे एम्प्लीफायर से धुआं निकलता देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना प्रधानमंत्री के यहां रैली स्थल, कोट्टामैदानम पहुंचने से कुछ ही देर पहले हुई। पुलिस ने बताया कि पीएम मोदी के पलक्कड़ पहुंचने से लगभग आधा घंटा पहले, माइक्रोफोन से जुड़े एक एम्पलीफायर से धुआं निकलता हुआ देखा गया। साउंड सिस्टम ऑपरेटरों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और एम्पलीफायर को हटा दिया। एक अधिकारी ने कहा, "धुआं देखते ही तुरंत कार्रवाई की गई। माइक ऑपरेटरों ने बताया कि ज्यादा लोड होने के कारण एम्पलीफायर ज्यादा गरम हो गया होगा।" अधिकारियों ने आगे बताया कि तुरंत दूसरा एम्पलीफायर...