केरल में नहर में डूबने से नगीना के युवक की मौत, आज आएगा शव
बिजनौर, अप्रैल 14 -- नगीना, संवाददाता। केरल के मन्नार घाट, पालागढ़ क्षेत्र की एक नहर में डूबने से नगीना निवासी 21 वर्षीय अनस की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव मंगलवार को नगीना लाया गया, जहां बुधवार सुबह 10 बजे उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला लाल सराय निवासी तुफैल अहमद का पुत्र मोहम्मद अनस रविवार दोपहर करीब 3 बजे अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान उस्का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- नहाते समय नदी में डूबने से युवक की मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद युवक का शव बरामद किया गया। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में मातम छा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.