नई दिल्ली, मार्च 9 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को यहां राजग के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान में लगभग 50 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने सोमवार को कहा कि मोदी कलूर में जवाहरलाल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजग आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए 'मोदी के साथ बदलाव लाएं, विकसित केरलम बनाएं' नारा तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...