तिरुवनंतपुरम, मई 4 -- केरल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वामपंथी किले में सेंध लगाते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस (INC) अकेले 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी सीपीआई (एम) महज 31 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो केरल में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन तय है। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है- अगर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा?कांग्रेस की ओर से सीएम पद की रेस में शामिल नेता केरल में अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को स्पष्ट बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के भीतर कड़ा मुकाबला देखने को मिले...