शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- मीरानपुर। केरल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का शव आज सुपुर्द ख़ाक कर दिया गया। जवान बेटे की लाश सुबह केरल से यहां आई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला नादिरशाह निवासी तस्लीम 24 पुत्र यासीन केरल में टेलरिंग करता था। पांच दिन पूर्व उसने केरल में अपने कमरे के अंदर फांसी लगा कर जान दे दी थी । पड़ोसियों ने देखा तो स्थानीय पुलिस और परिजनों को खबर मिली। परिजन केरल गये और पीएम के बाद आज शव लेकर घर लौटे। शव घर पहुंचने पर भारी भीड़ लग गई। कुछ देर बाद ही उसे सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छह माह बाद विवाह होना था। आत्महत्या की वजह ज्ञात नहीं हो सकी है। जवान बेटे की मौत पर परिजन सदमे से बेहाल हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार भी गमगीन दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...