नई दिल्ली, जून 1 -- केरल में कांग्रेस की नई सरकार बनने के बाद से बवाल जारी है। बीते सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद अब कथित तौर पर उनके ड्राइवर पर हमला हुआ है। विजयन के ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उन पर हमला किया और बदतमीजी भी की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक चालक अनूप ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मई को विजयन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद लौटते समय तिरुवनंतपुरम केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, घटना शाम लगभग 4 बजे की है, जब पिनराई विजयन तिरुवनंतपुरम मंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर के लिए स्टेशन पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- ED की रेड के बाद राहुल गांधी पर क्यों भड़के विजयन? बोले- उन्ह...