हमीरपुर, मई 10 -- मौदहा। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केरल में कांग्रेस तथा तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान आगामी चुनावों में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव तबीब खान ने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.शाहिद अली तथा शहजादा सलीम चिश्ती गांधी ने भी कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अपने-अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की जीत से मजबूत हुई कांग्रेस: प...