नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- NDA का सबसे बड़ा दल भारतीय जनता पार्टी है। भारत के अधिकांश राज्यों में उसकी सरकार है, लेकिन दक्षिण का किला अब तक पहेली बना हुआ है। इनमें भी मुख्य रूप से केरल है, जहां भाजपा पैर जमाने में असफल रही है और इक्का दुक्का सीटें ही जीत सकी है। इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णम ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों राज्य के हिंदू मतदाता लेफ्ट के लिए वोट देते हैं। राधाकृष्णन ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से हिंदू समुदाय पर सीपीएम यानी भारतीय मार्क्सवादी पार्टी का राजनीतिक प्रभाव है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि यही वजह है कि राज्य में भाजपा खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, 'मेरा कहना यह है कि जब एक ताकतवर हिंदू संगठन है जो हिंदू समुदाय की मांगें पूरी करता है, तो ...