अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी शकील अहमद पुत्र शफीक अहमद द्वारा गलती से केरल के एक व्यक्ति के खाते में बीती नौ फरवरी को 50 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए थे। शकील ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि अपने परिचित को धनराशि प्रेषित करते समय गलती से रकम अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई। प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर सेफ पोर्टल की सहायता से संबंधित बैंक के माध्यम से समन्वय स्थापित किया। सभी धनराशि सुरक्षित रूप से आवेदक के खाते में वापस कराई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अपने बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...