नई दिल्ली, मई 10 -- केरल में कांग्रेस के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन एक सिरदर्द बनता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल को केरल का सीएम बनाना चाहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोक रहे एक अन्य विधायक सतीशन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने वेणुगोपाल से अकेले में भी मुलाकात की है। सूत्रों का यह भी दावा है कि अगले दो दिनों तक पार्टी विधायकों को इस बात के लिए मनाया जाएगा कि वह वेणुगोपाल का समर्थन करें। बता दें कि वेणुगोपाल अलापुझा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। बता दें कि चार मई को घोषित चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने केरल में बहुमत हासिल किया है। सतीशन के पक्ष में नारेबाजीकेरल में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता के चयन को लेकर कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष...