नई दिल्ली, मई 18 -- ankiytकेरल में कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर नहीं पहुंच पाए। वीडी सतीशन ने 20 मंत्रियों के साथ सोमवार को शपथ ली है। इस मौके पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। शशि थरूर इन दिनों अमेरिका में हैं। व फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ ऐंड डिप्लोमैसी ऐट टफ्स यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने गए हैं। इसकी जानकारी थरूर ने पहले ही दे दी थी। कांग्रेस सांसद ने 15 मई को ही जानकारी दे दी थी कि पहले से तय कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से वह शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, माफी चाहता हूं मैं साथी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाऊंगा। इस दौरान वह बॉस्टन में रहेंगे। थरूर ने बताया था कि उ...