नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केरल में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। वीडी सतीशन के पक्ष में जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक भी मौजूद रहे। केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए केरल के अपने विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी के दोनों पर्यवेक्षकों माक...