बड़वानी, मार्च 4 -- मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र स्थित सेमलिया औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक अगरबत्ती फैक्ट्री में हुई डकैती के मामले में महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 19 लाख रुपए का माल और दो कारें जब्त की हैं। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ला ने बुधवार दोपहर मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र के दो थाना क्षेत्रों की पुलिस के सहयोग और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे महाराष्ट्र निवासी पांच बदमाश सेमलिया की फ्लोरल इंडस्ट्रीज अगरबत्ती फैक्ट्री में घुसे थे। उन्होंने फैक्ट्री मालिक केरल निवासी अमीर अबू बकर हमजा और चौकीदार अजय के साथ मारपीट की तथा मुनीम को...