पलक्कड़, मार्च 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि इस बार केरल का माहौल बिल्कुल अलग है। यह बदलाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहाकि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा तथा राजग के प्रति समर्थन में एकजुट हैं। केरल में बदलाव जनता के आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और उनके बलिदानों के कारण होगा प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों से राज्य स्वार्थपरक राजनीति के दो चेहरों के बीच फंसा हुआ है। भाजपा केरल को एक विकसित राज्य में बदल देगी और राज्य मोदी की गारंटियों के बल पर आगे बढ़ेगा। घोटालों के बीच सत्ता पर रहे काबिजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहाकि वाम दल और कांग्रेस एक-दूसरे को 'बी-टीम' बताने का दावा कर र...