नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मंगलवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत से से बिना शर्त माफी मांगी है। शीर्ष अदालत में दाखिल अपने जवाब में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस केरल के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बिना किसी अनुमति के विवादित पोस्ट की गई थी और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति, विजय थोट्टाथिल को उनके पद से हटा दिया गया है।

बिना शर्त माफी और कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव, वकील मनीष दुबे द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस के जवाब में, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने इस पोस्ट के प्रकाशन और इसमें इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा के लिए सीजेआई से बिना शर्त माफी मांगी। कमेटी ने ...