केरल : भीषण आग लगने से तेल मिल जलकर खाक
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- केरल के कोझिकोड जिले के बेपोर में नारियल तेल की एक प्रमुख मिल में भीषण आग लग जाने से मिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। दमकल अधिकारियों को आग पर काबू पाने में आठ घंटे से अधिक का समय लगा। यह आग रेणुका ऑयल मिल में लगी थी। आग उस हिस्से से शुरू हुई जहां खोपरा (सूखा नारियल) को जलाऊ लकड़ी से संचालित भट्ठी में सुखाने के लिए रखा हुआ था। अधिकारियों को संदेह है कि आग संभवत: सुखाने की भट्ठी में शुरू हुई और फिर तेजी से फैक्टरी के अंदर रखे खोपरे के भंडार, बोरियों, प्लास्टिक की बोतलों और मशीनों तक फैल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.