नई दिल्ली, जून 22 -- केरल उद्योग विभाग के प्रधान सचिव मोहम्मद हनीश भ्रष्टाचार से जुड़े अवमानना मामले में हाईकोर्ट की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बाद सोमवार को अदालत के समक्ष पेश हुए और बिना शर्त माफी मांगी। भ्रष्टाचार का यह मामला 'केरल स्टेट काजू डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' (केएससीडीसी) से संबंधित है। हनीश, न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन की पीठ के समक्ष पेश हुए, जो कोल्लम निवासी कडकमपल्ली मनोज द्वारा दायर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि केएससीडीसी के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई को मुकदमे की मंजूरी देने संबंधी अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- केरल : अवमानना मामले में प्रधान सचिव ने माफी मांगी हनीश पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट पर सरकारी वकील की मौजूदगी में अदालत में पेश हुए...