चाईबासा, मार्च 3 -- चाइबासा।197 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पश्चिम सिंहभूम तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के तहत 6से 12 मार्च तक तिरूवनंतपुरम (केरला) के लिए टूर का आयोजन किया गया है। जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां पर स्थित टूरिस्ट/ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने तथा वहां की परम्परा एंव संस्कृति से रूबरू होने के 40 प्रतिभागियों को भेजा गया है। जिसमें 20 प्रतिभागी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन तथा 20 प्रतिभागी मेरा युवा भारत चाईबासा की ओर से कुल 40 शामिल है।प्रतिभागियों में (20 लड़के तथा 20 लड़कियां) ने भ्रमण के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन के 02 एस्काॅर्ट (महिला...