नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल यौन उत्पीड़न के कथित मामलों की जांच कर रही विशेष जांच समिति (एसआईटी) के समक्ष सोमवार को पेश हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ममकूटाथिल से एसआईटी यौन उत्पीड़न के पहले मामले में पूछताछ कर रही है, जिसमें विधायक पर एक महिला से दुष्कर्म करने और बाद में उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप है। केरल उच्च न्यायालय ने 12 फरवरी को उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत प्रदान की थी और जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार, वह पेरूकाडा स्थित पुलिस क्लब में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए। अदालत ने उन्हें अपना मोबाइल फोन जमा करने और आवश्यकता पड़ने पर अगले तीन दिन तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पूछताछ के लिए उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.