नई दिल्ली, जनवरी 13 -- केरल के पथनमथिट्टा की एक अदालत ने कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में मंगलवार को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। तिरुवल्ला की न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत ने यौन उत्पीड़न मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को विधायक की हिरासत सौंपी। ममकूटाथिल को अदालत से बाहर लाकर पुलिस वाहन में ले जाए जाने के समय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ममकूटाथिल पर अंडे फेंके। थिरुवल्ला के तालुक अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच की गई थी। ममकूटाथिल को रविवार को पलक्कड़ में यौन उत्पीड़न के तीसरे मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उनके खिलाफ दर्ज पहले दो मामलों में केरल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.