नई दिल्ली, जनवरी 12 -- कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकुट्टाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रही विशेष जांच समिति (एसआईटी) ने सोमवार को तिरुवल्ला की एक अदालत से उनकी सात दिन की हिरासत मांगी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पलक्कड़ विधायक की हिरासत इसलिए मांगी गई है क्योंकि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और मामले में सबूत जुटाने की आवश्यकता है। विशेष जांच दल ने सोमवार को तिरुवल्ला न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय में हिरासत के लिए याचिका दायर की। अभियोजन पक्ष की सुनवाई के बाद अदालत ने निर्देश दिया कि ममकुट्टाथिल को मंगलवार को पेश किया जाए। उनकी पेशी के बाद अदालत हिरासत आवेदन पर आदेश पारित करेगी। ममकुट्टाथिल ने जमानत याचिका भी दायर की है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.