गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में चल रही राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन पुरुष और महिला, दोनों वर्ग में मुकाबले खेले गए। शनिवार को सब जूनियर बालिका डबल इवेंट में केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि पांच अप्रैल को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे, जिसके बाद समापन समारोह किया जाएगा। शनिवार को पुरुष सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र ने पोंडुचेरी को और उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराया। सीनियर महिला वर्ग में केरल ने हिमाचल प्रदेश को और दिल्ली ने तमिलनाडु को मात दी। जूनियर बालक वर्ग में पोंडुचेरी ने तेलंगाना को और महाराष्ट्र ने दिल्ली को हराया। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने 2-1 से हरियाणा को और केर...