मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी के केरमा स्थित एक सभागार में सोमवार को सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का बलिदान दिवस और डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनायी गई। अपने संबोधन में युवा राजद के शंकर कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूत सरदार भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव ने भारतवासियों के लिए हंसते-हंसते फांसी को गले लगा लिया। डॉ. लोहिया ने भारत की मौजूदा स्थितियों के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया। वे महात्मा गांधी की विचारधारा से काफी प्रभावित थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना कर देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने इन विभूतियों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...