मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- कुढ़नी। थाना क्षेत्र के केरमाडीह गांव में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में रामलाल सहनी की पत्नी नेहा देवी के घर में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से मोटर पंप की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखे पांच हजार नकद सहित अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन समेत लाखों की संपत्ति जल गई। इसको लेकर नेहा ने थाना में सनहा दर्ज कराया है।  यह भी पढ़ें- केरमाडीह में आग से एक घर जला यह भी पढ़ें- सरैया में आग से सात घर सहित लाखों की संपत्ति जली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...